फिरोजाबाद , जनवरी 27 -- फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी क्षेत्र में मंगलवार को छह वर्षीय बालक का शव तालाब में उतराता मिला। बालक सोमवार शाम से लापता था।

पुलिस ने बताया कि थाना नारखी क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी मोहम्मद आमीन का पुत्र असद (6) सोमवार शाम से लापता हो गया था। काफी ढूंढने पर भी उसका पता नहीं चला तो परिजनो ने थाना पुलिस को बालक के लापता होने की सूचना दे दी थी। मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने गांव के बाहर बने तालाब में एक बालक के शव को उतराता देखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित