फिरोजाबाद , सितंबर 22 -- फिरोजाबाद जिले के थाना क्षेत्र पचोखरा में टूंडला एटा मार्ग पर मंगलवार को एक तेज गति टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर सहित चालक गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि एटा टूंडला रोड पर मंगलवार को गांव सिकरारी के पास एक बाइक सवार ग्रामीण को तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर एकत्रित ग्रामीणों ने टैंकर चालक को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
ग्रामीण घायल बाइक सवार को पुलिस ने सरकारी ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक की पहचान थाना फरिहा क्षेत्र के नई बस्ती निवासी विवेक उपाध्याय (45) के रूप में की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित