फिरोजाबाद , फरवरी 16 -- फिरोजाबाद में कोटला रोड स्थित मटका वाली बिल्डिंग के समीप सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। शास्त्री मार्केट जा रहे बाइक सवार दादा-पोते के ऊपर अचानक एक मकान का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के ठारपूठा निवासी 58 वर्षीय दलवीर सिंह अपनी पत्नी किरन देवी और नाती शौर्य के साथ बाइक से शास्त्री मार्केट जा रहे थे। जैसे ही वे कोटला रोड पर मटका वाली बिल्डिंग के पास पहुंचे, तभी एक मकान का छज्जा अचानक टूटकर उनके ऊपर आ गिरा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित