फिरोजाबाद , जून 17 -- रेलवे के डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर दौड़ती मालगाड़ी में बुधवार दोपहर बाद अचानक आग लगने से अफरा तफरी मची। रेलवे और प्रशासन के अधिकारी फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर नियंत्रण पाया गया। डिब्बे में चार पहिया वाहन लदे हुए थे, सभी जलकर खाक हो गये।

जिले के थाना लाइन पार क्षेत्र में रुपसपुर ओवर ब्रिज के समीप रेलवे डीएफसी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से गुजरने वाली माल गाड़ी में बुधवार दोपहर बाद अचानक आग की लपटे देखकर हडक्म्प मच गया। मालगाड़ी के डिब्बे में आग लगती देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया। ड्राइवर तथा गार्ड ने तत्परता करते हुए कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और तुरंत आग लगने वाले डिब्बे को मालगाड़ी से अलग कर दिया गया।

आग लगने की सूचना के साथ ही टूंडला फिरोजाबाद से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जिला पुलिस जीआरपी और आर पी एफ की टीम भी सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे नगर में स्टेट विनोद कुमार पांडे द्वारा जानकारी दी गई की मालगाड़ी में गुजरात से असम के लिए चार पहिया वाहन लदकर जा रहे थे तभी संभवत्ता शॉर्ट सर्किट के कारण डिब्बे में आग लग गई है। आग पर नियंत्रण पा लिया गया है उसमें लदी गाड़ियां पूरी तरह जल गई है। किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित