फिरोजाबाद , मई 25 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में मासूम बालिका के साथ किशोर के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सोमवार को पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित बालिका का परीक्षण कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड स्थित एक गांव में एक 15 वर्षीय किशोर ने गांव की ही एक कक्षा दो की छात्रा (छह वर्ष) को रविवार रात अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया। इस दौरान बालिका के गुप्तांग से खून निकला। लेकिन बालिका ने डर की बजह से कुछ भी नहीं कहा और चुपचाप जाकर घर पर सो गई। आज सुबह छह बजे पिता की नजर बच्ची के कपड़े पर लगे खून पर गई तो वह हैरान हो गया। बच्ची को जगाया तो वह सहम गई। बाद में उसकी मां को बुला कर उससे पूछताछ की।
बालिका ने अपनी मां को बताया कि पडोस में रहने वाला किशोर ने उसके साथ गलत काम किया था। बच्ची के साथ हुई इस दरिंदगी की शिकायत करने जब पीड़िता की मां आरोपित के घर पहुंची तो उसकी मां ने पीड़िता की मां को गाली गलौज की। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपित को तत्काल हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायलय के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया। वहीं आरोपित की मां ओमवती को भी आरोपी बनाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित