फिरोजाबाद , जून 23 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के फरिहा क्षेत्र में मंगलवार को अपने घर के बाहर लगे हैंड पंप का पाइप निकाल कर सही करने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि थाना फरिहा के गांव नगला नौझर निवासी दिनेश चंद के घर का हैंड पंप खराब हो गया था , मंगलवार को दिनेश चंद के दो पुत्र अंकित (20) तथा अंशुल (17) हैंडपंप के पाइप निकलवा रहे थे। इस दौरान पाइप ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन से छू गए। लोहे के पाइप में करंट आने के साथ ही अंशुल और अंकित बेहोश होकर गिर पड़े।
परिजन अचेतावस्था में दोनों को लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित