फिरोजाबाद , अक्टूबर 11 -- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी तथा एक व्यक्ति घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के थाना टूंडला वसई निवासी प्रमोद कुमार शर्मा (62) अपने पड़ोसी कालीचरन के साथ रविवार को बाइक से फरिहा भैंस देखने के लिए जा रहे थे। रास्ते में थाना पचोखरा क्षेत्र के तहत गांव कोटकी के पास एक तेज गति से आते हुए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को टूंडला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने प्रमोद कुमार को मृत घोषित कर दिया जवकि कालीचरन को सरकारी ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद में उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया है। दुर्घटना की सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित