फिरोजाबाद , जुलाई 6 -- फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर क्षेत्र में साती पुल के समीप सोमवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि थाना उत्तर के इंदिरा नगर कटीवरी गली नंबर एक निवासी शिवम (17) दोपहर अपनी बहन रश्मि (19) को बाइक पर बैठा कर अपने गांव थाना शिकोहाबाद के भूडा भरतरा जा रहा था, रास्ते में थाना मक्खनपुर के साती पुल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिसके फलस्वरुप दोनों लोग जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित