फिरोजाबाद , मई 29 -- फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में गुरुवार रात को दो बाइको में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में चाचा और भतीजे की मौत हो गई जबकि दो अन्य बाइक सवार घायल है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के नगला पलिया के समीप गुरुवार रात में आमने-सामने से आ रहे तो बाइक सवारों में जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल होकर गिर पड़े। दुर्घटना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने घायल अंकित यादव निवासी गांव बहतऔर उनकी भतीजी अंशिका 7 वर्ष को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरी भतीजी कोच्चि (5) भी मामूली घायल हुई।
दूसरी बाइक पर सवार मैनपुरी निवासी प्रेम सिंह और लव कुश भी गंभीर घायल हुए जिन्हें जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित