फिरोजाबाद , जुलाई 9 -- फिरोजाबाद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गुरुवार को कार्यालय में जनता दर्शन के कार्यक्रम में आने वाले हर नागरिक को उपहार के रूप में एक एक पौधा भेंट किया।

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में आने वाले प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक एक-एक पौधा (वृक्ष) प्रदान किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनपद वासियों के भीतर पर्यावरण के प्रति गहरी जागरूकता पैदा करना और उन्हें प्रकृति के महत्व से सीधे जोड़ना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित