फिरोजपुर , फरवरी 14 -- पंजाब में फिरोजपुर पुलिस ने शनिवार को एक नार्को-आर्म्स मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों के पास से 22 किलो 295 ग्राम हेरोइन, मैगज़ीन और कार्ट्रिज के साथ 2 ग्लॉक पिस्टल, एक कार और 2.05 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद की। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित