जयपुर , अप्रैल 16 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा दस की परीक्षा में कोचिंग संस्थान फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) के तीन विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया हैं।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गुरुवार को जयपुर में पीडब्ल्यू विद्यापीठ जो फिज़िक्सवाला के तकनीक-सक्षम ऑफलाइन केंद्र हैं, ने जयपुर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में शहर के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर संस्थान ने मीडिया को बताया कि इस परीक्षा में संस्थान में कोचिंग प्राप्त कर शत प्रतिशत अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में पंजाब के फाजिल्का से वैभव अरोड़ा, गुजरात के अहमदाबाद से अमोलिक पंडिता और ओडिशा के भुवनेश्वर से आयुष्मान महापात्रा शामिल हैं जिन्होंने सौ प्रतिशत अंक प्राप्त कर देश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया।

संस्थान ने बताया कि इस अवसर पर अपने अनुभव साझा करते हुए वैभव अरोड़ा ने कहा कि नियमित तैयारी, सतत अभ्यास और स्कूल एवं पीडब्ल्यू शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हं पूर्ण अंक प्राप्त करने में मदद की। इसी तरह अमोलिक पंडिता ने बताया, "नियमित रिविजन और मॉक टेस्ट हल करना उनके लिए सौ प्रतिशत अंक लाने में बहुत सहायक रहा। आयुष्मान महापात्रा ने कहा, "अनुशासन बनाए रखते हुए एक सुव्यवस्थित अध्ययन योजना का पालन करना मेरी सफलता की कुंजी रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित