नयी दिल्ली , अप्रैल 14 -- उच्च मूल्य वाले रियल एस्टेट की बिक्री के एआई के इस्तेमाल की पुष्टि करते हुए गुरुग्राम की एक ब्रांडेड लग्जरी आवासीय परियोजना में फिक्सिट के एआई आधारित सिस्टम को लागू किया गया है।

व्हाइटलाइन कॉर्पोरेशन की इस परियोजना में मांग के खरीद में बदलने तक की यात्रा का पूरा प्रबंधन एआई के माध्यम से हो रहा है।

फिक्सिट एक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी है जो एआई समाधान के जरिये बिक्री बढ़ाने में मदद करती है।

इस परियोजना में एक आवासीय इकाई की औसत कीमत करीब आठ करोड़ रुपये है। फिक्सिट ने मांग सृजन और बिक्री को अलग-अलग नहीं, बल्कि एक एकीकृत तंत्र में जोड़ा है। यह प्लेटफॉर्म मांग को शुरू से ही आकार देता है।

इसमें अभियान के दौरान प्राप्त डेटा का उपयोग करके उच्च संभावना वाले खरीदारों को आकर्षित किया जाता है। हर नये लीड को रियल-टाइम में उनके ख्वाहिश, बजट, तत्काल जरूरत और व्यवहार के आधार पर प्रोफाइल किया जाता है।

उच्च मूल्य वाले रियल एस्टेट में संभावित खरीददार की सटीक पहचान करना काफी मायने रखती है।

खरीददारों से तुरंत कॉल और मैसेजिंग चैनलों के माध्यम से संपर्क किया जाता है। उनसे लगातार बात की जाती है और साइट विजिट का प्रबंधन भी एआई के माध्यम से किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित