भभुआ , जून 08 -- िसान पंजीकरण (फार्मर रजिस्ट्री) कार्य में कैमूर जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है और राज्य के शीर्ष 10 जिलों में स्थान प्राप्त किया है। बिहार सरकार के मुख्य सचिव द्वारा सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी जिलों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत किसानों का पंजीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गये।
समीक्षा के दौरान कैमूर जिले की प्रगति सराहनीय पाई गई। जिले में अब तक निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 74.2 प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जिसके आधार पर कैमूर राज्य के शीर्ष 10 जिलों में शामिल हो गया है।
जिला पदाधिकारी ने इस उपलब्धि पर कृषि विभाग सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की और शेष किसानों के पंजीकरण कार्य को अभियान मोड में शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सरल तरीके से उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी पात्र किसानों से शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित