आगरमालवा , मई 11 -- मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिले के सुसनेर थाना क्षेत्र के ग्राम मगीशपुर में गत पांच मई को हुई फायरिंग की घटना में नामजद आरोपियों के परिजनों ने आज पुलिस थाने पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने सुसनेर थाना प्रभारी अक्षयसिंह बैस को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि मामले में कुछ निर्दोष लोगों को फर्जी तरीके से आरोपी बनाया गया है।
पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें ईश्वरसिंह और हेमराज भी शामिल हैं। आरोपियों के परिजनों का कहना है कि दोनों का घटना से कोई संबंध नहीं है।
ईश्वरसिंह के भाई मांगूसिंह ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि किसी प्रकार के दबाव में आकर बेगुनाह लोगों को आरोपी नहीं बनाया जाना चाहिए तथा वास्तविक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। सुसनेर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित