प्रताप गढ़ , सितम्बर 28 -- उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले मे थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा माइक्रो फाइनेंस कम्पनी मे 53 लाख 90 हजार रुपये के गबन/धोखाधड़ी एवं जालसाजी के अभियोग से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त सूरज कुमार सरोज निवासी ग्राम शर्मा थाना पट्टी जनपद प्रताप गढ़ को पट्टी चौराहा से आज सोमवार को गि रफ्तार कर लिया है ,पुलिस सूत्रो से आज सोम वार को मिली जानकारी के अनुसार थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ में दिनांक 17.09.2025 को वादी रीजनल मैनेजर, आशिर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड, शाखा ढकवा की तहरीर पर शाखा प्रबंधक वेद प्रकाश श्रीवास्तव, उप शाखा प्रबंधक कौस्तुभ उपाध्याय, फील्ड स्टाफ सिद्धार्थ यादव, सूरज कुमार सरोज, संतोष कुमार यादव एवं बाहरी दलालों के विरुद्ध दिनांक 08.03.2025 से 26.06.2025 के मध्य 18 गांवों के 138 सदस्यों के साथ फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से कुल 53,90,000 रुपये की धोखाधड़ी/गबन एवं जालसाजी करने के संबंध में थाना आसपुर देवसरा मे पंजीकृत किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित