सिरसा , सितंबर 26 -- हरियाणा के सिरसा जिले में जिन किसानों ने अभी तक अपनी फसल का पंजीकरण नहीं करवाया है, वे 27 सितंबर तक एसडीएम कार्यालय के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन देकर पंजीकरण करवा सकते हैं। फसल पंजीकरण के लिए जिले के सभी एसडीएम कार्यालय रविवार को भी खुले रहेंगे।
जिला प्रशासन की ओर से किसानों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपनी फसल का विवरण दर्ज करवाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल बेचने के लिए 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' के तहत पंजीकरण होना आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित