चंडीगढ़ , सितंबर 20 -- हरियाणा सरकार ने खरीफ-2026 सीजन में 'मेरी फसल मेरा ब्योरा' पोर्टल पर फसल का पंजीकरण कराने से वंचित रह गए किसानों को एक और अवसर दिया है। पोर्टल 21 से 27 सितंबर तक दोबारा खुला रहेगा।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस अवधि में पात्र किसान अपनी कृषि भूमि और फसल से संबंधित विवरण पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। किसान चाहें तो संबंधित उपमंडल अधिकारी (नागरिक) के कार्यालय में जाकर भी पंजीकरण करवा सकते हैं।
किसानों द्वारा दर्ज किए गए भूमि और फसल संबंधी विवरण का सत्यापन सैटेलाइट डेटा के साथ-साथ संबंधित उपमंडल अधिकारी (नागरिक) द्वारा ग्राउंड ट्रूथिंग और मौका निरीक्षण के माध्यम से किया जाएगा। पोर्टल पर किया गया फसल पंजीकरण सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मान्य माना जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित