फर्रुखाबाद , मार्च 04 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कपिल थाना क्षेत्र में बुधवार को होली दर्शन के बाद एक युवक ने किसी अज्ञात पारिवारिक विवाद के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम रसीदाबाद तिवारी यन निवासी विकास कठेरिया (25) मंगलवार को अपनी पत्नी को उसके मायके ग्राम सरैया में छोड़कर होलिका उत्सव मनाने अपने घर गांव रसीदाबाद तिवारी यन पहुंचा था। आज सुबह होली दर्शन के बाद युवक विकास कठेरिया ने अपनी मां के पैर छुए और किसी पारिवारिक विवाद के चलते गांव समीपवर्ती बाग की ओर चला गया जहां उसने एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की तथा मृतक के शब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ को भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित