फर्रुखाबाद , जनवरी 22 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के शमशाबाद -ढाई घाट मार्ग बुढ़िया पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मोटर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना करने वाला वाहन चालक समेत मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन पर संम्पर्क करके उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनो ने मृतक नाम हरवीर सिंह (28) निवासी नगलावावन कालिंजर थाना अलीगंज जिला एटा बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित