फर्रुखाबाद , अक्टूबर 23 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम नीमकरोरी निवासी युवक विकास शखवार (21) अपने दोस्त शिवा और अनमोल के साथ एक मोटरसाइकिल से मोहम्मदा बाद बाजार किसी काम से आए थे। इसके बाद तीनो युवक बीती देर रात पने घर के लिए रवाना हुए। इसी दौरान संकिसा मोहम्मदाबाद मार्ग पर ग्राम शेखपुर खजूरी समीपवर्ती एक भट्ट के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गये।

ग्रामीण एवं पुलिस के सहयोग से तीनों को चिकित्सा उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया जिसमें विकास की चिकित्सा उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि शिव को उपचार के लिए मोहम्मदाबाद अस्पताल से रेफर करके फर्रुखाबाद के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया,वही उसके दूसरे साथी का उपचार मोहम्मदाबाद के एक अस्पताल में ही शुरू किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित