फर्रुखाबाद , फरवरी 15 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में रविवार तड़के एक कार की सड़क समीपवर्ती पोल से जोरदार टक्कर होने से कार चालक की मौत हो गई ,जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम अच्छरौडा निवासी मोहनलाल राजपूत (30),अपने गांव के ही साथी कमलेश राजपूत के साथ कल शनिवार रात्रि में कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में, एक दावत खाने गया था। बताया जाता है कि मोहनलाल राजपूत दावत खाकर, आज रविवार तड़के कार से घर वापस लौट रहा था और जब यह कार मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदाबाद- संकिसा मार्ग पर, ग्राम बहादुर नगला के समीप तेज रफ्तार से जा रही थी, तभी अचानक कार की अनियंत्रित होकर सड़क समीपवर्ती एक पोल से जोरदार टक्कर होकर, झाड़ियां में घुस गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित