फर्रुखाबाद , अक्टूबर 18 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के आदर्श थाना मऊ दरवाजा पुलिस ने रविवार को एक शराब ठेके के पास से एक किसान का शव बरामद किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर ढफरपुर का निवासी किसान बेचेलाल राजपूत उम्र करीब 50 वर्ष खेतीबाड़ी का काम करता था जो कल शनिवार सायं काल करीब 7:00 बजे अपने घर से बाहर गया और लौटकर घर वापस नहीं आया और आज उसका शब शराब ठेके के पास पड़ा पाया गया।

किसान बेचेलाल शराब पीने का आदी था और शनिवार को घर के समीपवर्ती दूसरे गांव अमिलापुर में शराब के ठेके पर गया और आज सुबह शराब ठेके के पास से उसका शब बरामद किया गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की अग्रिम कार्रवाई की। थानाध्यक्ष अजब सिंह के अनुसार तहरीर मिलने एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित