फर्रुखाबाद , मार्च 15 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम इकडरिया निवासी आकाश राजपूत (21) शराब पीने का आदी था। रविवार सुबह वह अपने घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने जब उसे देखा तो तुरंत नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक के शराब की लत के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित