फर्रुखाबाद , मई 31 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में आज रविवार को एक रोडवेज बस की चपेट में, आने से मोटरसाइकिल सवार पिता की मौत हो गई और वी एड परीक्षार्थी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पैथान निवासी प्रभात कुमार उम्र करीब 50 वर्ष,अपनी पुत्री निशा उम्र करीव25 को ,बीएड की परीक्षा दिलाने के लिए, एक मोटर साइकिल से फर्रुखाबाद शहर के एक बीएड परीक्षा केंद्र पर आ रहे थे।
आज रविवार प्रातःकायमगंज -अलीगज मार्ग पर , बिजली घर के पास ,जब यह मोटरसाइकिल सवार गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाली एक रोडवेज बस चपेट में आने से दोनो सवार पिता- पुत्री नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित