फर्रुखाबाद , अप्रैल 17 -- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौबदारान निवासी राजीव (25) कृषि उत्पादन मंडी समिति में मजदूरी कर जीविकोपार्जन करता था। वह अविवाहित था। शुक्रवार को राजीव ने अपने मकान के एक कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही तिकोना चौकी प्रभारी संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने कमरे की खिड़की तुड़वाकर दरवाजा खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित