फर्रुखाबाद , अक्टूबर 11 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में अचानक मिट्टी का टीला धस गया और उसके मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गये।
सूत्रों ने बताया कि ग्राम देवरान गढिया निवासिनी किरन ( 50) रविवार को प्रात करीब 7:00 बजे गांव समीपवर्ती , गहरी खोह वाले एक गड्ढे से नवरात्रि के लिए घर में लिपाई करने के लिए पीली मिट्टी खोदकर लाने के लिए गयी थी। महिला जैसे ही गड्ढे के अंदर मिट्टी खोदने लगी वैसे ही अचानक भर-भराकर गिरे टीले के मलबे में वह दब गयी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाए जाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और फावड़े से मिट्टी को हटाकर महिला को बाहर निकला गया और कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए ले जाया गया ।जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए फर्रुखाबाद के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित