फर्रुखाबाद , अप्रैल 23 -- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में गुरुवार को बोलेरो की चपेट में आने से सड़क पर खेल रहे चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चिड़िया महौलिया में बालक चमन घर के पास सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित