फर्रुखाबाद , मई 04 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र में बीएससी की छात्रा ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम मानपुर निवासी संध्या (19) रविवार रात घर के बरामदे में सोने गई थी। सोमवार तड़के करीब चार बजे परिजनों के जागने पर वह अपनी चारपाई पर नहीं मिली। खोजबीन करने पर वह घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारकर डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद ले जाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित