फर्रुखाबाद , मई 30 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में बालिका के साथ दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि हरदोई जिले के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय बालिका का अपने भाइयों के साथ 27 मई को जिले के थाना एवं कस्बा राजेपुर के एक ईंट भट्ठे पर ईंट पाथई करने पहुंची थी। इस दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम खाखटमऊ निवासी युवक शिव कुमार एवं उसके साथी सुनील कुमार बालिका को रूपयो का लालच देकर अपने घर बुला ले गए, जहां दोनों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही राजेपुर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता के भाई की तहरीर पर शिवकुमार एवं सुनील कुमार के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित