फर्रुखाबाद , जनवरी 24 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले की कमालगंज पुलिस ने शनिवार को एक सशस्त्र मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी को गोली मार कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दाउद निवासी अनीस अहमद की ग्राम गौसपुर दुकान से ताला तोड़कर 2,9/ 10 /2000 को रात्रि के समय सोलर प्लेट आदि सामान व 12000 के नगदी चोरी हुआ था। पुलिस जांच के दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम बलीपुर निवासी शातिरबदमाश का नाम प्रकाश में आया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे थाना क्षेत्र के लेने गांव मार्ग पर नगला खेमरेगाई तिराहा के निकट नाके बंदी की। इस दौरान बदमाश राजकिशोर ने पुलिस पर फायर किए। इसके बचाव में पुलिस ने भी गोलियां चलाई जिसमें एक गोली बदमाश राजकिशोर के पैर में लगकर घायल हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित