फर्रुखाबाद , जून 07 -- उत्तर प्रदेश में पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल रेल प्रशासन द्वारा फर्रुखाबाद में 8 व 9 व 10 जून को,पुलिस परीक्षा भर्ती केंद्रो पर सम्मिलित होने के लिए आने- जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए कानपुर अनवरगंज और कासगंज के मध्य 05312/05311 स्पेशल परीक्षा ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

यह जानकारी आज रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल रेल प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि05312 कासगंज जंक्शन- कानपुर अनवरगंज विशेष परीक्षा गाड़ी 8व 9 व 10 जून 2026 को कासगंज से 18:15 बजे सायं काल प्रस्थान करके कायमगंज 19. 04बजे, फर्रुखाबाद से 19.40 बजे, गुरसहायगंज से 20.32 बजे कन्नौज से 21:00 बिल्हौर से 21,32 बजे छूटकर कानपुर अनवरगंज 22.50 बजे पहुंचेगी। इसी क्रम में वापसी यात्रा 05311 कानपुर अनवरगंज- कासगंज विशेष परीक्षा गाड़ी 8व9व10 जून 2026 को कानपुर अनवरगंज से रात्रि 23:30 बजे प्रस्थान कर बिल्हौर 00 17 बजे, कन्नौज 00. 40वजे, गुरसहायगंज 01.07 बजे फर्रुखाबाद 2:00 बजे तथा कायमगंज 2.32 बजे छूटकर कासगंज तड़के4:20 बजे पहुंचेगी। इस परीक्षा स्पेशल ट्रेन के चलने से कासगंज -कानपुर के मध्य के जिलों से पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आने जाने वाले अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा।

इधर जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि फर्रुखाबाद के 19 पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों पर8व9व10 जून 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा में, विभिन्न जनपदों से 40320 परीक्षार्थी भाग लेने के लिए आएंगे। उन्होंने बताया कि एक पाली में 6720 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा कुल छह पालियों में आयोजित की जाएगी। जिस निष्पक्ष एवं पारदर्शी कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था निगरानी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुदृढ बनाए रखने के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित