फर्रुखाबाद , अक्टूबर 22 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद होने पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि थाना कमालगंज के ग्राम सबासी गंगापार निवासी मुनेश्वर सिंह का पुत्र अजय ठाकुर (20) की पत्नी मोहिनी मायके में थी। बुधवार रात करीब 11बजे अजय ठाकुर ने फोन पर पत्नी मोहिनी के साथ बात की। इसी दौरान पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद होने पर अजय ने अपने घर के कमरे के कुंडे में कपड़े का फंदा डालकर फांसी लगा ली।

उन्होने बताया कि परिजनो को तड़के घटना का पता चला जब मृतक की मां ने देखा कि उसके बेटे के कमरे गेट खुला है और लाइट जल रही है। बेटे को फांसी पर लटका देखकर महिला ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे पड़ोस के लोगों ने अजय को फांसी से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित