फर्रुखाबाद , सितंबर 04 -- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन ने पिछले दिनों दिल्ली के साकेत में समाचार कवरेज के दौरान दो महिला स्वतंत्र पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी के विरोध में पांच सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को संबोधित एक ज्ञापन फर्रुखाबाद जिलाधिकारी को सौंपेगी।
यह जानकारी शुक्रवार को फर्रुखाबाद शहर चौक बाजार खोया मंडी स्थित एक प्रमुख स्थानीय समाचारपत्र कार्यालय में फर्रुखाबाद प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के संपन्न हुई बैठक के बाद एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल गौड़ ने देते हुए बताया कि पिछले दिनों दिल्ली के साकेत में समाचार कवरेज करने के दौरान दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों के साथ कथित मारपीट बदसलूकी एवं अभद्र व्यवहार करने की घटना हुई जो बेहद गंभीर एवं चिंता जनक है।
उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत पांच प्रमुख पत्रकार संगठनों द्वारा निष्पक्ष जांच एवं दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में फर्रुखाबाद प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉ निक मीडिया एसोसिएशन ने आज एक बैठक को में निर्णय लिया कि पत्रकारों के सम्मान, स्वतंत्रता एवं सुरक्षा के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन शनिवार पूर्वाह्न करीब 11:00 बजे, फर्रुखाबाद जिला मुख्यालय फतेहगढ़ कलेक्टर पहुंचकर जिला अधिकारी को सौंपा जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित