फर्रुखाबाद , मई 31 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात्रि मे अचानक आई तेज आंधी की चपेट में एक दीवार के गिरे मलवे में दबाकर अचेत हुए एक 65 वर्षीय पति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी बाल बाल बच गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर का निवासी संतराम उम्र करीब 65 वर्ष कल शनिवार देर रात करीब 9:00 बजे अपने घर की चारपाई पर सोने के लिए लेटा था और कुछ ही दूरी पर,दूसरी चारपाई पर उसकी पत्नी विमला लेटी हुई थी।
इसी दौरान तेज आंधी हल्की बूंदाबांदी की चपेट में पड़ोस की निर्माणधीन एक दीवार के अचानक भरभरा कर, तेज आवाज के साथ गिरने से उसके मलवे में गृह स्वामी संतराम दब गया और उसकी पत्नी बाल बाल बच गई। पति को अचानक गिरे मलवे में दबा देखकर पत्नी ने शोर मचाया,इसके बाद अन्य परिवारीजनघटनास्थल पर दौड़ पड़े और मलबे को हटाकर संतराम को अचेतावस्था में बाहर निकल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित