फर्रुखाबाद , अप्रैल 27 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को धक्का देकर तालाब में गिरे एक नशेड़ी युवक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम देवघरापुर निवासी आदेश राजपूत (40) शराब पीने का आदी था। आज आदेश राजपूत ने, पड़ोसी गांव नगरिया में एक ग्रामीण के साथ कच्ची शराब पी और किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इस दौरान उस ग्रामीण ने,आदेश को धक्का दिया ,जिससे गहरे तालाब में गिर गया और ज्यादा नशा होने पर तालाब में डूब गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित