फर्रुखाबाद , मार्च 26 -- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कादरी गेट थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो अवैध गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.422 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान जनपद कानपुर के थाना ककवन क्षेत्र के ग्राम नवादा एवं हाल निवासी मारवाड़ी मढैया, थाना कादरी गेट निवासी रवि उर्फ संदीप तथा मारवाड़ी मढैया निवासी संतराम को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल 2.422 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में संतराम पर एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन और रवि उर्फ संदीप पर एक मुकदमा पहले से दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित