फर्रुखाबाद , मई 24 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में ,मक्का के खेत में पानी लगाने गए एक कृषक युवक ने, गर्मी से निजात पाने के लिए पंखा ना ला पाने असर्मथता पर पत्नी से हुये विवाद पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

सूत्रों ने आज रविवार को बताया कि थाना क्षेत्र के गांव गऊटोला का निवासी कृषक युवक महेंद्र उम्र करीब 40 वर्ष, भीषण गर्मी के दौरान घर में सिर्फ एक पंखे का इस्तेमाल अपने सोने के समय करता था और उसकी पत्नी विमला अपने तीन बेटे हिमांशु, आर्यन,सुदेश के साथ ही दो बेटियां रेशमा एवं सरिता को भी इस भीषण गर्मी से राहत दिलाने लाने के लिए दूसरा पंखा लाने के लिए जिद कर रही थी। इतने बड़े परिवार में भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए एक पंखा पर्याप्त न होने के कारण पिछले दो दिनों से घर में विवाद हो रहा था। इसी को लेकर कल शनिवार सायं काल पति -पत्नी के बीच काफी कहासुनी और विवाद बढ़ गया था।

इसके बाद कृषक युवक महेंद्र अपनी एक पुत्री के साथ गांव समीप वर्ती मक्का के खेत में पानी लगाने के लिए चला गया, जहां उसने रात्रि करीब 9:00 बजे तमंचे से गोली मार कर आत्महत्या करली। इस दौरान मृतक महेंद्र की बेटी ने अपने पिता को खून लथपथ देखते ही चीख पुकार मचाई,जिस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचेऔर ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते , तब तक युवक महेंद्र की मौत हो चुकी थी।

इधर धटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्रधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला दलवल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित