फर्रुखाबाद , अगस्त 20 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक किशोरी ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र ग्राम हादिदादपुर मई नगला मुकुट निवासी आमोद शर्मा की पुत्री कोमल (16) की परिवार में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी थी। किशोरी किसी बहाने से तड़के घर से निकाल कर शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम केसरोली के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंची और यहां से गुजरने वाली कासगंज- फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद गयी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

मृतक के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ जिसमें उसने परिजनों से क्षमा मांगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित