फर्रुखाबाद , सितंबर 11 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले की तहसील कायमगंज के मेरापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक मकान की कच्ची दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि थाना मेरापुर के गांव नौली में तड़के वर्षा के दौरान एक कच्चे मकान की दीवार का मलबा गिरने से उसमें दब कर गृह स्वामी यशपाल यादव,पत्नी मीना बेटा अक्षय (3), बेटी अंजलि (2) तथा साला रविंद्र घायल हो गए। तेज आवाज होने पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए और मलबे को हटाकर परिवार के दबे सभी लोगों को बाहर निकल गया।
इसके बाद इन सभी लोगों को फर्रुखाबाद के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया जहां उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित