फर्रुखाबाद 21जून( (वार्ता)। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में, एक पुराने हत्याकांड के आरोपी द्वारा गवाह को शराब पिलाकर,हत्या करके उसके शब को एक बाग में आम के पेड़ पर लटकाया गया।

पुलिस एवं ग्रामीणों ने आज रविवार को बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम चिलसरी में कुछ साल पहले झव्वूलाल की हत्या कर दी गई थी।इस हत्याकांड में गांव का रोहित और भीमा हत्यारोपी है और गांव का दीपचंद्र उर्फ पंखियां उम्र करीब 30 वर्ष गवाह था।

बताया गया कि रोहित उर्फ भीमा की रजिश गवाह दीप चंद्र उर्फ पंखिया चल रही थी। कल शनिवार देर रात में दीपचंद उर्फ पंखियां घर से बाहर निकाला और रोहित उर्फ भीमा के साथ बैठकर खूब शराब पी और जव दीपचंद को नशा हो गया तो रोहित उर्फ भीमा ने,उसकी निर्ममता से पिटाई करते हुए, हत्या कर दी और समीपवर्ती बाग मे आम के पेड़ पर ले जाकर, उसके शव को फासी के फंदे पर लटका दिया। इसके बाद हत्यारोपी रोहित उर्फ भीमा ने, नशे की हालत में,गिहार बस्ती मेंपहुंचा जहा उसने, अपने विरोधी दीपचंद उर्फ पंखियां की हत्या करके ,बाग मे आम के पेड़ पर शब को लटकाये जाने का बताना शुरू कर दिया।

इसी पर ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी इसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला एवं पुलिस उपाधीक्षक राजेश द्विवेदी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए, जिला अस्पताल फतेहगढ़ भिजवाने की कार्रवाई शुरू की।इधर मृतक के भाई शिवोज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके, पुलिस ने हत्यारोपी रोहित उर्फ भीमा हिरासत में लेकर घटना पूछताछ एव जांच पड़ताल शुरू की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित