फर्रुखाबाद , जून 13 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में शनिवार प्रातः एक मकान की दीवार के गिरे मलबे में दबाकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार फर्रुखाबाद जिले में आज शनिवार तड़के तेज हवा एवं वर्षा होने के दौरान कमालगंज थाना क्षेत्र में कस्बा के मोहल्ला आजाद नगर में कुसमा (37) घर के अंदर जब बर्तन धो रही थी, तभी अचानक घर की एक दीवार ढह जाने से गिरे मलबे में दब गई।
परिजनो ने आनन-फानन मलबे को हटाकर दबी महिला को अचेतावस्था में बाहर निकाला और कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां हालत गंभीर होने पर उसे रेफर करके फर्रुखाबाद के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया स अस्पताल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित