फर्रुखाबाद , अक्टूबर 04 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय साइबर ठग को गिरफ्तार करके आज रविवार को जेल भेजने की कार्रवाई की।
पुलिस सूत्रों ने आज रविवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सेनापति निवासिनी रीना शुक्ला के साथ 25 सितंबर 2026 को किसी अज्ञात साइबर ठग द्वारा 138000 की धोखाधड़ी करके साइबर ठगी की गई।
पुलिस ने घटना की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके साक्ष्य एकत्र करके कार्यवाही शुरू की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गहलोत ने मुखबिर की सूचना पर शहर में फूल वाली गली में कल रविवार सायं काल अपने दलवल के साथ जाल बिछायाऔर हरदोई जनपद के थाना सांडी ग्राम मदारा निवासी शैलेश कुमार को धरदबोचा गया। इसके बाद पुलिस ने कढ़ाई के साथ पूछताछ की तो पकड़े गए साइबर ठग ने पुलिस को बताया कि मैंने रूपयों के लालच में साइबर ठगी की। पुलिस ने पकड़े गए इस साइबर ठग के पाससे 130000 रुपए नगदी साइबर ठगी में प्रयुक्त एक मोबाइल को बरामद कर के आज रविवार को जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित