फर्रुखाबाद , मई 10 -- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में जमीन सर्किल दर मूल्यांकन सूची में 10 प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक सामान्य वृद्धि की गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फर्रुखाबाद जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने जिले के सर्किल दर मूल्यांकन सूची का गत आठ मई को पुनरीक्षण करते हुए इसे 01 मई से प्रभावी कर दिया है।

उन्होंने बताया कि जिले में गत तीन वर्षों से भूमि दरों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई थी, जबकि इस दौरान बाजार में मूल्य में वृद्धि देखी गई।

इधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महात्वाकांक्षी योजना फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित निर्माण कार्य से विक्रय मूल्य में बढ़ोतरी, किसान हित सर्वोपरि की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी डॉक्टर सुश्री लाठर द्वारा वर्तमान जमीन सर्किल दर मूल्यांकन सूची में 10 प्रतिशत 20 प्रतिशत तक सामान्य वृद्धि की गई है, इसके साथ ही हाल के कुछ वर्षों में नगर पंचायत में सम्मिलित हुए ग्रामों में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित