फर्रुखाबाद , अगस्त 16 -- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में संपूर्ण समाधान दिवस 17 अगस्त सोमवार को आयोजित होगा। सरकारी प्रवक्ता ने आज रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2026 को माह के तृतीय शनिवार होने के कारण निर्धारित सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नहीं हो सका। अब यह दिनांक 17 अगस्त, 2026 दिन सोमवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद सभी तहसील मुख्यालयों पर किया जाएगा।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शासन द्वारा जारी निर्देशों में अवगत कराया गया है कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को तहसील मुख्यालय पर प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2026 को तृतीय शनिवार होने के कारण उक्त दिवस पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संभव नहीं है।
शासन के निर्देशानुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस को 15 अगस्त, 2026 के स्थान पर अव17 अगस्त, 2026 दिन सोमवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को शासनादेश में निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले के समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित