अलवर , सितम्बर 22 -- राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी फेज तृतीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने 12 जुलाई को अपने साथियों के साथ मिलकर सांथलका स्थित भारत फार्मेसी के मेडिकल स्टोर संचालक अजरूदीन को हरियाणा पुलिस का फर्जी अधिकारी बनकर अगवा किया और उससे कुल एक लाख रुपये यूपीआई के जरिए वसूल लिए थे।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ आरोपी फरार थे। इन्हीं फरार बदमाशों में दीपक उर्फ हन्नी (29) को गिरफ्तार किया गया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित