देहरादून , सितम्बर 07 -- पतंजलि योगपीठ के महामंत्री और योग गुरु बाबा रामदेव के सबसे भरोसेमंद आचार्य बालकृष्ण को उत्तराखंड के देहरादून स्थित केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष न्यायालय ने फर्जी प्रमाणपत्र और पासपोर्ट मामले में दोषमुक्त करार दिया है।

सीबीआई के अनुसार, लगभग पंद्रह वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट बनवाने को आचार्य ने खुर्जा के एक संस्कृत महाविद्यालय से जुड़े कथित फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए थे। मामले में उनके खिलाफ आपराधिक धाराओं और पासपोर्ट अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित