बागेश्वर , फरवरी 02 -- उत्तराखंड की बागेश्वर पुलिस ने लोगों के साथ धोखाधड़ी और कूटरचना के बल पर निजी कंपनी से ऋण लेकर बेशकीमती सामान खरीदने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया और उसके बाद जेल भेज दिया गया।

बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंद्रशेखर घोड़के ने सोमवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 28 जून 2024 को धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया था। बागेश्वर के कठायताबाड़ा निवासी गुरूदमा वरिजा त्रिपाठी नामक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने उसके आधार कार्ड और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर डीएमजे फाइनेंस कंपनी से ऋण लेकर उसके नाम से सैमसंग कंपनी का बेशकीमती मोबाइल सेट खरीद लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित