भरतपुर , फरवरी 19 -- राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी विशेष अभियान समूह (एसओजी) अधिकारी बनकर अवैध वसूली करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि चार फरवरी को तेहरियां गांव निवासी गजेन्द्र सिंह ने पुलिस को शिकायत की कि अरविन्द एवं तीन अन्य आरोपियों ने खुद को एसओजी अधिकारी बताकर उसके घर दबिश दी और उससे धन की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित