अजमेर , अक्टूबर 09 -- राजस्थान में अजमेर जिले के नसीराबाद में एक कारोबारी के घर फर्जी आयकर अधिकारी बनकर करीब तीन करोड़ रुपये के आभूषण लूटने के मामले में अजमेर पुलिस ने वारदात के करीब तीन घंटे में खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में देवेंद्र, संजय रावत, रविकांत उर्फ रवि, अमित, तारू और देवा उर्फ देवेंद्र सिंह रावत शामिल हैं। आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अब लूटे गए आभूषणों की बरामदगी और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित